फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी के दो दिन बाद विवाहिता थाने पहुंची, पंचायत के बाद प्रेमी के साथ गई

Fri, 12 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। मूंडापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता शादी के दो दिन बाद ससुराल छोड़कर थाने पहुंच गई। युवती ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में संपर्क किया। इसके बाद प्रेमी और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया। वहीं मूंडापांडे थाना क्षेत्र से ससुराल पक्ष को भी बुलाया गया। थाने में दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत हुई। युवती अपनी बात पर अड़ी रही और प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी वह पीछे हटने को तैयार नहीं हुई।
पंचायत के बाद दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय लिया गया कि युवती अपने प्रेमी के साथ जाएगी। इसके बाद वह प्रेमी के साथ गांव चली गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि आगे की पारिवारिक रस्में परिजनों की सहमति से तय की जाएंगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें