फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की छवि धूमिल करने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला स्तरीय अफसरों पर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को महासंघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वर्तमान समय में जनपद में कुछ अधिकारियों की कार्यशैली से अपराध बढ़ गए हैं। जिससे जनमानस खास तौर पर हिंदू समाज त्रस्त है। विद्युत विभाग द्वारा अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा अनगिनत राशन कार्डों से यूनिट काटी जा रही हैं। साथ ही राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। जनपद में गोकशी पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। कोसी नदी में सीवर लाइन का गंदा व दूषित पानी डाला जा रहा है। जिससे कोसी नदी का पानी दूषित हो रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में बिचौलियों के हस्तक्षेप के गरीब इस आवासीय सुविधा से वंचित है। ज्ञापन पर संभाग प्रभारी संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष वीर सिंह राठौर, संतोष कुमार चौहान, सत्य प्रकाश प्रजापति, रोशन लाल, राकेश शर्मा, विष्णु सिंह रावत, पूरनलाल, विष्णु हरी गुप्ता, देवकीनंदन यदुवंशी, राजपाल सिंह पाली, आशु गुप्ता आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें