फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की मुश्किल बढ़ा सकते हैं योगी आदित्यनाथ

Sun, 19 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी के सीएम पद पर योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी सपा के फायर ब्रांड नेता और कद्दावर मंत्री रहे आजम खां की मुश्किलें बढ़ा सकती है क्योंकि दोनों ही नेताओं के बीच 36 का आकंड़ा रहा है।

हमेशा यह नेता एक दूसरे के खिलाफ तीखे बयानबाजी करते रहे हैं। आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार यह कहते रहे कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर रामपुर में आजम द्वारा कराए गए विकास की जांच कराई जाएगी, उन्होंने यह भी कहा था कि यह रामपुर का नहीं बल्कि आजम का विकास है। ऐसे में आजम खां के कई प्रोजेक्ट जांच के दायरे में आ सकते हैं। योगी आजम पर रामपुर में न आने देने का आरोप भी लगा चुके हैं। यानि कुल मिलाकर योगी आदित्यनाथ की टेढ़ी नजर रामपुर पर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


यूपी के सीएम पद पर किसकी ताजपोशी होगी इस पर से शनिवार की शाम को परदा हट ही गया। परदे के पीछे से सीएम के चेहरे के रूप में जो नाम सामने आया है वह गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का है। योगी आदित्यनाथ तेज तर्रार प्रशासक के रूप में भी माने जा रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम हो गई है कि योगी की ताजपोशी से सपा के फायर ब्रांड नेता एवं सूबे के कद्दावर मंत्री रहे आजम खां की मुश्किल बढ़ सकती हैं। आजम खां और योगी आदित्यनाथ धुर राजनीतिक विरोधी हैं। दोनों ही नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद आजम के कई ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच पड़ताल भी हो सकती है। इस तरह की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में खूब चल रही है। योगी कभी जौहर यूनिवर्सिटी तो कभी शहर के विकास कार्यों को इक तरफा विकास बताते हुए उस पर उंगली उठा चुके हैं और उनके कामकाज की जांच कराने की बात कह चुके हैं। आजम भी कई दफा योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हो चुके हैं। यानि कुल मिलाकर योगी और आजम के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल बहुत तेजी से चलने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही आजम की मुश्किलें बढ़ने की भी संभावना जताई जाने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें