फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील गेट से बोलेरो हो गई गायब 

Sat, 18 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में बोलेरो उठा ले जाने के बाद तहसील गेट पर जुटी भीड़।
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील गेट के बाहर से एक बोलेरो पिकअप उठ गई। तहसील परिसर के अंदर अफरातफरी मचा गई। बाद में डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई।

तहसील परिसर में एक बोलेरो का सौदा हो जाने के बाद, खरीदार स्टांप पेपर कराने के लिए अंदर तहसील में चले गए। इसी बीच एक युवक बोलेरो लेकर चला गया, जब बाहर आकर देखा तब खरीदारों के होश फाख्ता हो गए और आनन फानन में डायल 100 को सूचना दी, जिस पर पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और पूछताछ करना शुरू कर दी, जिस पर खरीदने वाली पार्टी आनंदी ने बताया कि चार लाख रुपये में सौदा हो गया था।
विज्ञापन


अब गाड़ी के स्टांप पेपर कराकर पैसों के लेनदेन कर रहे थे, इसी बीच कोई व्यक्ति गाड़ी को उठकर ले गया। ये गाड़ी किशनपुर के वासिम की थी। बाद में पुलिस को संदेह हुआ तो बेचने वाली पार्टी से सख्ती के साथ पूछताछ की गई इस पर बताया गया कि गाड़ी बेचने वाली पार्टी का ही कोई युवक इस गाड़ी को लेकर चला गया है और वह मित्रपुर में है।गाड़ी की ओरिजनल चाबी खरीदने वाली पार्टी के पास थी और डुप्लीकेट चाबी बेचने वाली पार्टी के एक युवक उरमान के पास थी। बाद में गाड़ी मिल जाने पर    पुलिस को गुमराह करने में एक पार्टी पर कार्यवाही करने तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें