फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका: गुलाबो देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि शिक्षक की महिमा अपरम्पार है। एक शिक्षक ही समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को मिटाने व सशक्त राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और कानून के बारे में बारीकी से जानकारी दी।
विज्ञापन

पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड में चल रहे रामपुर महोत्सव हुए शिक्षक सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उनके साथ जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री ने कहा कि शिक्षक ही समाज को सही दिशा देने और बच्चों के भविष्य को गढ़ने का कार्य करता है। उन्होंने शिक्षक वर्ग से आह्वान किया कि वे आगे आएं समाज में फैली भ्रांतियों और कुरीतियों को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें। बोलीं शिक्षक का कार्य जाति, धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र धर्म का निर्वहन करना है। उन्होंने जाति और धर्म की राजनीति करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नेता का काम नेतृत्व करना है, ना कि हिंसा भड़काना। उन्होंने प्रशासन को भी हिदायत कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाए। उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि शिक्षकों का कार्य समाज का मार्गदर्शन करना है। समाज को सही दिशा देना है। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि शिक्षक होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करें। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों का भविष्य गढ़ने में सहयोग करें। बोले कि बुरा समय आता है और चला जाता है। बस हमें संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षक से कहा कि आप भारत के भविष्य को गढ़ रहे हैं। इसलिए बच्चों पर समाज की काली परछाईं न पड़ने दें। इसके अलावा मुनीश चंद्र शर्मा, मोहम्मद सलीम मियां आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में आनंद पब्लिक स्कूल, हरि इंटर कॉलेज एवं मिलक के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिकाओं पपेट शो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। शिक्षक राजेन्द्र सिंह ने एक वीडियो दिखाकर अपने गीत के माध्यम लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें