भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने आजम की ओर से राज्यपाल पर की गई टिप्पणी के मामले पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष शुक्रवार को रामपुर में थे। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री की ओर से विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल जो पर जो टिप्पणी की है, वो वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है।
उनको इस तरह की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। रामपुर में उद्यमियों पर की जा रही कार्रवाई पर कहा कि नगर विकास मंत्री उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। रामपुर के उद्योग धंधों को चौपट किया जा रहा है। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का भी स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2017 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इसके तहत बूथ कमेटियों का गठन 15 अप्रैल तक पूरा करा लेने को कहा गया है। वहीं, क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि मौर्य फूलपुर से सांसद हैं। उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा और मजबूत होगी। भारत भूषण गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, संजय चंद्रा, दिनेश शर्मा, महा सिंह राजपूत, छत्रपाल यादव, अवधेश शर्मा, अनुज सक्सेना, मोहन लोधी, देवेश गुप्ता, देवेंद्र सैनी रहे।
मीडिया प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह निर्णय सराहनीय है। इस दौरान ओमप्रकाश लोधी, गजराम सिंह, तुषार, हेमेंद्र, अरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। वहीं, मिलक में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई। राजीव सक्सेना कड़क, ब्लाक अध्यक्ष ऋषि पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, डा. चंद्र प्रकाश शर्मा, भागीरथ सिंह गंगवार आदि रहे।