फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजेगी जेसीबी

Fri, 08 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने शहर में अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग पर शिकंजा कस दिया है। आरडीए अजीतपुर में ही बिना नक्शा पास कराए जा रहे एक अन्य निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए शनिवार को फिर कार्रवाई करेगा। इसके लिए पुलिस बल की मांग की गई है। नगर विकास मंत्री आजम खां की नाराजगी के बाद जहां प्रशासन उद्यमियों को आवंटित भूखंडों के निरस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है, वहीं आरडीए ने भी उन पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन


आरडीए ने गुरुवार को अजीतपुर में औद्योगिक अस्थान के पास स्थित जमीन पर अवैध तरीके से कराई जा रही प्लाटिंग पर कार्रवाई की थी। यहां पर भाजपा नेता कपिल आर्य और मुकुल अग्रवाल की ओर से प्लाटिंग कराई जा रही थी। आरोप था कि काम बिना लेआउट पास कराए कराया जा रहा था। आरडीए ने अब अजीतपुर पुलिस चौकी के पास हो रही प्लाटिंग पर निर्माण ध्वस्त करने का फैसला लिया है।


आरोप है कि यहां भी भाजपा के एक नेता की ओर से बिना नक्शा पास कराए ही काम कराया जा रहा है। प्लाटिंग में भाजपा नेता के साथ-साथ बसपा के नेता भी शामिल हैं। आरडीए ने इसके लिए सिविल लाइंस थाने से फोर्स भी मांगी है। आरडीए के अफसरों का कहना है कि इस निर्माण को लेकर पहले भी जिला उद्योग केंद्र की ओर से आपत्ति जताई गई थी। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने वहां लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें