सांसद डा. नैपाल सिंह ने चमरौवा ब्लाक प्रमुख पद के लिए सात फरवरी को होने वाले मतदान में धांधली की आशंका जताई है। भाजपाइयों ने राज्य निर्वाचन आयोग और राज्यपाल को पत्र भेजकर निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने की मांग रखी है। चुनाव केंद्रीय पुलिस बल की मौजूदगी में कराने को कहा है।
सांसद शुक्रवार को चमरौवा में ब्लाक प्रमुख पद के लिए ममता का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में जुट जाएं। प्रशासन से कहा कि वो सपा कार्यकर्ता की तरह काम न करें। निष्पक्ष ढंग से चुुनाव कराया जाए। इसको लेकर भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त और राज्यपाल को पत्र भेजा।
कहा कि पुलिस और प्रशासन सदस्यों पर दबाव डाल रहा है और चुनाव को प्रभावित कर रहा है। निष्पक्ष चुनाव के लिए शासन की ओर से पर्यवेक्षक तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और केंद्रीय पुलिस बल तैनात करने की मांग की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, ज्वाला प्रसाद गंगवार, हंसराज पप्पू, राकेश सरन मिश्रा, राजू शर्मा, रणविजय सिंह, अनुज सक्सेना, ओमप्रकाश पाल, मोहन कुमार लोधी, दिनेश शर्मा, कपिल आर्य, अशोक विश्नोई, अजय तिवारी, कृष्ण अवतार, महासिंह राजपूत, संजय पाठक, विवेक रहे।