फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहजादनगर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ दो भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकों और ई रिक्शा के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है। 

शहजादनगर पुलिस ने क्षेत्र के नौगवां गांव में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें और ई रिक्शा के उपकरण भी बरामद कर लिए। पुलिस पकड़े गए तीनों लोगों को मय समान समेत थाने ले गई,जहां पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद जो सामने आया उसके मुताबिक पकड़े गए लोगों में  जुठिया गांव निवासी अरमान उर्फ मामू के अलावा नौगवां निवासी मेहंदी व उसके भाई अकरम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन बाइकें व चोरी की काटी गयी तीन ई रिक्शा के पार्ट्स  और अन्य सामान बरामद कर लिया। सीओ केमरी आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो बताया कि ये लोग अलग- अलग स्थाने जैसे मुरादाबाद, रूद्रपुर, विलासपुर मोटर साईकिल व ई रिक्शा चोरी करते थे और दूसरे स्थानों पर ले जाकर बेच दिया करते थे। बताया कि यह सभी अपराधी शातिर किस्म के हैं। पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने भी चोरी के मामले में मुरादाबाद मूढापांडे थाना क्षेत्र के बबराला गांव निवासी मोहम्मद आसिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें