फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
मौत की सूचना आई तो फूट पड़ी रुलाईः रामपुर के स्वार में सड़क हादसे में महिला की मौत पर रोते-बिलखते प - फोटो : SWAR
विज्ञापन
रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला उत्तराखंड में थाना गदरपुर क्षेत्र के सरोवर नगर की रहने वाली थी। वहीं आरोपी चालक डंपर लेकर फरार है।
विज्ञापन

मिलक खानम थाना क्षेत्र के बमना गांव निवासी फारूक अली पुत्र अब्दुल कलाम थाना अजीम नगर के गांव इमरता में रिश्तेदारी में गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह मंगलवार शाम करीब पांच बजे बाइक से लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी साली नईम जहां (33) पत्नी इरफान अली, निवासी सरोवर नगर थाना गदरपुर उत्तराखंड भी बैठी थीं। बताया जाता है कि स्वार कोतवाली क्षेत्र के छपर्रा गांव के पास पहुंचते ही रामपुर की ओर से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में फारूक अली और नईम दोनों ही बीच मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
इसी दौरान पीछे से परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने रुक कर देखा तो नईम जहां की सांसे थम चुकी थीं, जबकि फारूक अली घायलावस्था में थे। परिजन दोनों को स्वार सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने नईम जहां को मृत घोषित कर दिया। इसके चलते परिजन बिलख-बिलख कर रो पड़े। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

हेलमेट की वजह से बच गए फारूक
स्वार। डंपर की टक्कर से बाइक सवार नईम जहां की हादसे में मौत हो गई, लेकिन गनीमत रही कि फारूक अली सिर पर हेलमेट लगाए हुए था, जिसके सिर में मामूली चोट आई और वह बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें