फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अमरोहा से गोंडा जा रहे एक बाइक सवार युवक को मूंढ़ापांडे के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

गोंडा के मेहंदीगंज निवासी हमजद अली अमरोहा अपनी बहन के घर किसी काम से गया था। शनिवार रात को हमजद अली बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहा था। रास्ते मे मूंढ़ापांडे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हमजद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि हादसा मूंढापांडे के पास हुआ था, लेकिन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें