फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ और जलभराव से गुजरने को मजबूर हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तीन माह पूर्व बना बिजईया मार्ग भी इन दिनों बदहाल है। ग्रामीण कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन माह पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन जलभराव की वजह से सौ मीटर रोड ऐसे ही छोड़ दी थी। विभागीय अफसरों की मानें तो पानी सूखने के बाद ही कुछ काम कराया जा सकता है।
विज्ञापन

यूं तो सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह काम कराया भी जा रहा है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे आ जाते हैं, जहां चाहते हुए भी काम नहीं हो पाता। कुछ ऐसा ही हाल पंजाबनगर से बिजईया जाने वाले मार्ग का है। एक किलोमीटर लंबा यह मार्ग बदहाल है। दरअसल, गांव के पास आबादी वाली करीब सौ मीटर सड़क पर नालियों का पानी जमा हो जाता है। ऐसे में सड़क को ऊंचा कर निर्माण कराने की आवश्यकता है। लेकिन, लोक निर्माण विभाग की ओर से ऐसा नहीं किया गया है। अफसरों के अनुसार सड़क का निर्माण सामान्य मरम्मत से लेकर नवीनीकरण कार्य तक के तहत सड़क मंजूर हुई थी, जिस पर सितंबर माह में कार्य कराया गया था। लेकिन, तब भी सड़क पर पानी भरा हुआ था, जिस वजह से आबादी वाली सौ मीटर सड़क का हिस्सा छोड़ दिया था। ऐसे में ग्रामीण कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे भी अक्सर इस रास्ते में गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस आदि खराब हो जाती है। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड हेमंत कुमार ने बताया पानी सूखते ही सड़क का शेष काम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें