फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर बोले सपाई, हैप्पी बर्थ डे नेताजी

Sun, 22 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर रविवार को सपाइयों ने केक काटा। मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को मिठाई भी बांटी गई। गौरतलब है कि पिछले साल मुलायम सिंह का जन्मदिन रामपुर में शाही तरीके से आयोजित किया गया था। इस साल सैफई में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर विकास मंत्री मुलायम सिंह के जन्मदिन के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए सैफई गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर सपा सुप्रीमो को बधाई दी। इस मौके पर अखिलेश कुमार, आसिम राजा, अजहर खां, सलीम कासिम, फसाहत खां शानू, गुड्डू मसूद, जाफर, ओमेंद्र सिंह चौहान, बाबर खां, गुड्डू कुरैशी, नवीन शर्मा रहे।


उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा की ओर से भी सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सोनू कठेरिया, विशाल वाल्मीकि, सिमरन वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, अंशु कठेरिया, पंकज सागर, अखिलेश वाल्मीकि, राम वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि व विवेकानंद वाल्मीकि सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें