फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 10 Dec 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बिलासपुर गेट कार्यालय पर पंचायत कर तहसील सदर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने पंचायत में कहा पहाड़ी गेट बिजली घर पर लगातार जायजा राशि बिल जारी किए जा रहें हैं। झूठी बिजली चोरी की रिपोर्ट में गरीब विधवाओं को भी नहीं बख्शा गया। हाल ही में एक विधवा के विकलांग बेटे की जेई की क्रूरता के कारण सदमे और पुलिस रिपोर्ट के डर से मौत हो गई। इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा करीमपुर शर्की मार्ग पर ईंट भट्ठे से ओवरलोड ट्रालियों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मिट्टी सड़क पर गिरती है, जिस कारण सड़क पर मिट्टी की कई इंच मोटी परत जमा हो गई है, जिससे मोटरसाइकिलें फिसल रहीं हैं। बिलासपुर गेट पर बंदरों का आतंक इतना है कि वे काम कर रहे लोगों को निशाना बना रहें हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। करीमपुर शाकी, कसराय, किटारोल और रमपुरा में प्रतिबंधित पशुओं की बड़ी समस्या है। उन पर कोई नियंत्रण नही है। किसान बहुत असहाय और दुखी हैं। इस मौके पर नीरज कुमार, फरीद खां, बाबर खां, विजयपाल कश्यप, सुनील मौर्य, बाल किशोर पांडे, बंटी पांडे, पूरन लाल, संदीप सिंह, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें