मसवासी (रामपुर)। नगर में खाटू श्याम बाबा जागरण कार्यक्रम में रुद्रपुर और दिल्ली के भजन गायकों ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों पर भक्त खूब झूमे और जमकर उद्घोष लगाए, जिसकी वजह से वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगर के मोहल्ला चाऊपुरा में हुए जागरण में नगर समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी उमड़ पड़े। जागरण में रुद्रपुर की भजन मंडली के गायक राजीव तूफानी ने भजनों की शुरूआत की। इसके बाद दिल्ली की भजन गायिका शिल्पी कौशिक ने सुरीली आवाज में भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु झूमे बिना रह सके। हारे के सहारे आजा, हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे, गजब मेरे खाटू वाले पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर भव्य दरबार, छप्पन भोग, फूलों की वर्षा की गई। अंत में खाटू श्याम बाबा की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। जागरण में विनीत गुप्ता, महेंद्र मौर्य, अनिल दिवाकर, रवि मौर्य, परमिंदर मौर्य, पंकज चंद्रा, सोनू वर्मा, भानू वर्मा, विक्की देवल, प्रदीप देवल, राजीव शर्मा, राजकुमार सैनी, सन्नू गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, शिवा गुप्ता, सुरेश मौर्य, दिनेश गोयल, यश वर्मा, वंश वर्मा आदि सैकड़ों भक्त रहे।