फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल और ऑनलाइन निगरानी के बीच संपन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 2773 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें पहली पाली में 2504 और दूसरी पाली में 2506 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में 269 अभ्यर्थियों और दूसरी पाली में 267 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा पर लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑनलाइन निगरानी में भी रही। प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को पूरे प्रदेश में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराई। परीक्षा दो पालियों शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरु हुई। परीक्षा शुरु होने से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरु कर दिया था। परीक्षा केंद्रों केेे गेट पर मौजूद कर्मी ने पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की फिर फेसशील्ड, मास्क, सैनिटाइजर देकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया। परीक्षा कक्ष में डिस्पोजल स्टांप स्ट्रिप के प्रयोग से थंब इंप्रेशन लिया गया। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की फेस बायोमीट्रिक अटेंडेंस ली गई।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और राउटर लगाए गए थे। परीक्षा की आन लाइन निगरानी लखनऊ विवि के नियंत्रण कक्ष द्वारा की जा रही थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगाने के साथ ही परीक्षा कक्षों को सेनेटाइज किया गया था।
विज्ञापन

राजकीय रजा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों द्वारा डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्रों पर लगे फोटो स्पष्ट न होने पर उन्हें परेशानी हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर मनीष मीणा ने समस्या का समाधान कराया। इसके बाद इन परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें