फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव को लेकर गतिविधि शुरू, आज शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बार एसोसिएशन के महासचिव रिसालत अली ने 22 दिसंबर को मतदान संपन्न कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में शामिल होने के लिए अधिवक्ताओं को वार्षिक चंदा जमा करना अनिवार्य है। इसके लिए चार दिसंबर तक की तारीख तय की गई है। इसके बाद किसी भी सदस्य का शुल्क जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रामपुर लायर्स बार एसोसिएशन ने भी अपने वार्षिक चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार यादव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 23 दिसंबर को रामपुर लायर्स बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए सैयद जफर अली एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक आय-व्यय का ब्योरा पटल पर रखा जाए। एसोसिएशन की मीटिंग की अध्यक्षता अध्यक्ष एडवोकेट अबुल हसन ने की और संचालन संजीव कुमार यादव ने किया। इस दौरान दीप चंद गुप्ता, दिनेश चंद्र चौरसिया, जमील अहमद, सैयद जफर अली, शुएब खां, ऋषि सक्सेना, संगीता शर्मा, फईम अहमद, मोहम्मद आलम, मोहम्मद शावेज, मकदूम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें