फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम सिंह लोधी ने नामांकन लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम सिंह लोधी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, महासचिव पद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राणा ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए तीन और महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। 22 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष आदि पदों के लिए नौ दिसंबर को नामांकन दाखिल किए गए थे। जिसमें पर्चों की जांच के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए थे। सोमवार को नाम वापसी का दिन था जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम सिंह लोधी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। महासचिव पद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राणा ने संयुक्त सचिव प्रचार के प्रत्याशी सदाकत हुसैन, उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक में जफर मोहम्मद खां और इरम शाह ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अध्यक्ष पद पर हर्ष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद लोधी और मुस्तफा अहमद, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोमित कुमार सिंह मैदान में बचे हैं। ऐसे में रोमित कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि, महासचिव पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र यादव ने बताया कि 22 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य बूटा सिंह, हारून रशीद खां, मोहम्मद जफर खां और ठाकुर प्रतिभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें