फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में पतंगबाजी पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में चीनी मांझे के कारण होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए रिहायशी इलाकों में पतंगबाजी पर रोक लगाई जाएगी। इस बाबत डीएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

चीनी मांझा के कारण जनजीवन की समस्या और विद्युत तारों के टूटने के कारण निर्बाध विद्युत आपूर्ति में दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी का शौक किसी अन्य व्यक्ति के जीवन के लिए संकट उत्पन्न करे, यह बिल्कुल उचित नहीं है। चीनी मांझा की बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर से लगातार छापे मारे जा रहे हैं। इसके साथ ही अब और अधिक सख्ती के साथ चीनी मांझा को रोकने के लिए अभियान चलेगा, ताकि भविष्य में मांझे के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें