फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले के सभी 52 स्टोन क्रशरों के संचालन पर लगी रोक

Thu, 12 Sep 2024 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में संचालित 52 स्टोन क्रशरों में नियमों की अनदेखी की शिकायत मिल रही थी। मामले में डीएम जोगिंदर सिंह ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी स्टोन क्रशरों के संचालन पर रोक लगा दी है। डीएम ने साफ किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि किसी भी स्टोन क्रशर का संचालन मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में 52 स्टोन क्रेशर संचालित हैं। प्रशासन लगातार ओवलोडिंग और अनुमति की जांच को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। हाल में ही मुरादाबाद मंडलीय अधिकारियों की टीम ने भी स्वार क्षेत्र में छापेमारी की थी, जिसके बाद स्वार इंस्पेक्टर और एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच में सहयोग ना देने की बात सामने आई थी। लेकिन मामले को डीएम गंभीरता से लेते हुए सभी स्टोन क्रेशरों के क्रय व विक्रय पर रोक लगा दी है। संचालकों द्वारा उप खनिजों के क्रय विक्रय, भंडारण आदि में अनियमितताओं, अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम जोगिंदर सिंह ने यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि सभी स्टोन क्रशरों के भंडारण स्थलों की गहनता से निष्पक्ष जांच करने के लिए जिले में संचालित समस्त स्टोन क्रशर भंडारण स्थलों पर उप खनिज का क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यदि किसी स्टोन क्रेशर पर क्रय विक्रय पाया जाता है तो उत्तर प्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमावली 2018 एवं उत्तर प्रदेश उप खनिज परिहार नियमावली 2021 के नियमों के अंतर्गत कार्रवाई होगी।

लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की हुई प्राप्ति
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि 52 स्टोन क्रशर की जांच कराए जाने के लिए समितियों का गठन किया गया है। जांच में स्टोन क्रशरों व भंडारण स्थल के अनुज्ञप्ति धारकों द्वारा अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने में यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। चेकिंग के लिए 15 चेक पोस्ट चिह्नित करते हुए तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग की जांच कराई जा रही है। जांच में अवैध परिवहन, ओवरलोड पाए जाने पर जुर्माना की वसूली भी की जाती है। इस वित्तीय वर्ष में कार्रवाई से अभी तक 716.58 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई है, जो शासन द्वारा दिए लक्ष्य 3850 लाख रुपये के सापेक्ष 4099.75 लाख रुपये की प्राप्ति की गई है।
विज्ञापन



पहले भी बंद कराया जा चुका है क्रशरों का संचालन
करीब नौ माह पहले भी रामपुर में अवैध खनन की शिकायत पर तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने भी स्टोन क्रशरों के संचालन पर रोक लगाई थी। हालांकि बाद में शासन के आदेश पर शर्तों के साथ क्रशरों का संचालन फिर से शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें