फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंगल गीत के साथ मनाया श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव

Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहरभर में श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन, आरती और श्रीराधा रानी का स्मरण कर केक काटा। श्रीराधा रानी के भजनों पर श्रद्धालु देर तक खोए रहे।
विज्ञापन

श्री बाबा मोहन राम संस्था के तत्वावधान में पुराना गंज में श्री राधा रानी बरसाने वाली का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मंत्र उच्चारण कर विधि विधान से पूजन किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, सरस्वती वंदना ,भगवान शंकर की वंदना, मां शेरावाली की वंदना के बाद श्रीराधा रानी सरकार के सुंदर भजन गूंजे। श्रीराधा चालीसा, बरसाने वाली प्यारी, प्यारी राधा झूला झूले, राधा प्यारी झुलाए कन्हैया आदि भजनों के बाद आरती की गई। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन, मंगल गीत, और बधाइयों का गायन किया गया। श्रीराधा रानी और श्याम सुंदर के सुंदर अष्ठ कमल दल पर विराजमान भव्य दर्शन किए गए। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें बच्चों को खिलौने, माखन-मिश्री का महाप्रसाद और उपहार दिए गए। कन्याओं ने श्रीराधा रानी सरकार का स्मरण कर केक काटा। इस मौके पर अश्विनी त्यागी, निरुपम त्यागी, संगीता सक्सेना, अनुष्का सक्सेना,संजय अग्रवाल, राहुल भाटिया, राधेश्याम, हरिओम यादव, नक्षत्र मिश्रा, सिद्धांत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें