फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग की न करें भूल, सख्त हो गए रूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण खतरा कम होने के बाद तिलक-शादी समेत अन्य मांगलिक आयोजनों में तेजी आ गई है। जश्न के इस मौके पर अति उत्साह में कई बार अनहोनी भी होती है। इसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। सभी होटल, बरातघर संचालकों को नोटिस देकर सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई है। सभी होटल, विवाह घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया है। पार्किंग स्थलों पर भी कैमरा सहित अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो सालों तक कोरोना संक्रमण के चलते शादी समारोह के आयोजनों की संख्या कम थी। ज्यादातर लोगों ने शादियां टाल दी थीं। जहां कार्यक्रम हुए भी उन पर भी कई पाबंदियां लगाई गईं। इस बार कोरोना संक्रमण कम होने पर शादियों की धूम शुरू हो गई है। विवाह कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ जुट रही है। जश्न के इस मौके पर अति उत्साह में कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस ने अभी से कमर कस ली है। सभी थाना प्रभारी विवाह घर और होटल मालिकों से संपर्क में जुटे हैं। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि विवाह घरों और पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी की व्यवस्था अवश्य रखें। हर्ष फायरिंग की घटना न हो। इसके बाद मंगलवार को सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने अपने क्षेत्र के होटल और विवाह घर संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी नियमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें