फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज ः नमाज के वक्त ईदगाह की ओर गाड़ी न ले जाएं

Tue, 13 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बकरीद के उपलक्ष्य में सोमवार को बाजार देररात तक गुलजार रहे। वहीं दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ईदुल जुहा के त्योहार के मौके पर ईदगाह पर होने वाली नमाज के दौरान इधर आने-जाने वाले वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इन वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। करीब तीन घंटे तक रूट डायवर्ट रहेगा। वाहनों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। 

ईदुल जुहा का त्योहार मंगलवार  को  मनाया जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से  संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन  की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए  गए हैं। प्रशासन ने जहां जिले को  सुरक्षा के लिहाज से सेक्टरों में बांट  दिया है,वहीं शहर को भी चार  सेक्टर में बांटा गया है।  डीएम ने
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस  मामले में साफ किया है कि नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाए। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया  कि जिले में पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। जामा मसजिद, ईदगाह स्थल  और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। चप्पे-चप्पे  पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नमाज के वक्त ईदगाह पर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इस दौरान रूट भी डायवर्ट रहेगा। रूट डायवर्ट करने के लिए वाहनों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें