फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान कार्मिकों को मिलेगी मतदान संबंधी सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा के लिए होने वाले मतदान के लिए चुनाव सामग्री के बैग दूसरे प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों को दे दिए जाएंगे। मतदान सामग्री के बैग तैयार करने में कर्मचारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा की पांच सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए जिलेभर में 2058 बूथ बनाए गए हैैं। प्रत्येक बूथ पर मतदान के लिए काम आने वाली चुनाव सामग्री की जरूरत पड़ेगी। इस सामग्री के बैग तैयार करने का काम पनबड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड में शुरु कर दिया है। इस बैग में विभिन्न तरह के लिफाफे, मतदान निर्देशिका, विभिन्न तरह के टैग, अमिट स्याही, लाख, मोमबत्ती, सूई धागा, मतदान केद्र पर लगने वाले पंफलेट समेत अन्य सामग्री रखी गई है। इसके अलावा मतदान के दिन काम आने वाले विभिन्न प्रारूप, लोहे की छड़ आदि भी बैग में रखी गई है। जिसका एक बैग बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस बैग को चार फरवरी से होने वाले दूसरे चरण के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों को दे दिया जाएगा। मतदान के लिए 2300 मतदान सामग्री के बैग बनाने का काम रविवार को भी चलता रहा। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि ईवीएम, सीपीयू, वीवीपेट, मतपत्र, मतदाता सूची समेत गोपनीय सामग्री 13 फरवरी को पोलिंग पार्टी रवाना होने पर दी जाएगी। जबकि, विभिन्न तरह के लिफाफे समेत अन्य सामग्र्री पहले दे दी जाएगी। जिससे पीठासीन अधिकारी लिफाफे आदि तैयार कर सकें और मतदान निर्देशिका का अध्ययन कर मतदान को संपन्न करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें