फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण: अगली सुनवाई 18 अप्रैल को, इसी मामले में आजम खां पर लगे भैंस चोरी के आरोप

Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की है। 
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तारीख तय की है। 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था।

इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है जिसमें यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख 18 अप्रैल तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें