फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम खां ने वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इन्कार

Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने जेल से रिहाई के बाद मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से स्पष्ट इन्कार कर दिया है। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से लिखित आदेश नहीं दिया जाता, वह सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा, पहली बात तो सुरक्षा के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं कैसे भरोसा कर लूं कि खाकी वर्दी पहने ये लोग यूपी सरकार के हैं। दूसरी बात मेरी माली हालत ऐसी नहीं है कि मैं सुरक्षाकर्मियों को गाड़ी और पेट्रोल मुहैया करा पाऊं।
उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा, मुझे 21 साल की सजा और 36 लाख रुपये का जुर्माना हुआ है। मैं यह सुरक्षा कैसे ले लूं? सपा नेता ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे विरोधियों के पास, जिन्होंने शहर, लोकतंत्र और आबरू लूट ली, उनके पास केंद्र सरकार की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम इतनी सुरक्षा तो मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि क्या फर्क पड़ता है कि उनके साथ कोई हादसा पेश आ जाए। विधानसभा और लोकसभा में एक शोक सभा हो जाएगी। कहेंगे की मरहूम बहुत अच्छे आदमी थे। ये नहीं बताया जाएगा कि मुर्गी चोर व बकरी चोर थे।
000
एसपी बोले, अभी कोई आधिकारिक पत्राचार नहीं
सपा नेता आजम खान की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से इन्कार करने के मामले में एसपी विद्या सागर मिश्र ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है।

23 माह बाद जेल से रिहा होने के बाद आजम खान को राज्य सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसमें आठ पुलिस कर्मियों की तैनाती शामिल थी। हालांकि, खान ने हाल में एक वायरल वीडियो में वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से इन्कार करते हुए कहा कि पहले शासन उन्हें इस संबंध में लिखित आदेश से अवगत कराए। एसपी मिश्र ने बताया, यह सुरक्षा शासन स्तर से प्रदान की गई है, स्थानीय स्तर से नहीं। कहा कि उनके पास अभी तक कोई पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें