फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 130 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई

Tue, 14 Oct 2025 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान संदेह के आधार पर 130 किलोग्राम मिठाई नष्ट की गई। साथ ही चार नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत आलिम स्वीट्स से 15 किलो छेना रसगुल्ला, रसूल स्वीट्स हाउस से 88 किलो छेना रसगुल्ला व 27 किलो बर्फी (3240 रुपये) नष्ट की गई। कुल 130 किलो से अधिक दूषित मिठाई जब्त कर नष्ट की गई।
इस दौरान चार विधिक नमूने भी एकत्र किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें