फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राज्यमंत्री औलख ने अपनी कोठी बचाने को रुकवाई जेल’

Fri, 05 May 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां अपने विरोधियों पर जमकर बरसे।  राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पर 200 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया। बोले, औलख ने जेल का निर्माण इसलिए रुकवा दिया कि कहीं उनकी कोठी न चली जाए।       

आजम खां अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में विरोधियों पर जमकर बरसे। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख पर भी निशाना साधा। बोले, यूनिवर्सिटी में बना गेस्ट हाउस पीडब्लूडी का है।  यह बात राज्यमंत्री को मालूम होनी चाहिए थी। अगर मालूम नहीं थी तो अपने चपरासी से पूछ लेते। कहा मंत्री तो बच्चे उठाने वाले भी बन गए। मंत्री ऐसे लोग भी बन जो जेल में आजीवन कारावास काट रहे हैं। मंत्री होने के लिए कोई शर्त नहीं है। राज्यमंत्री की बुद्धि इतनी कम है तो उनके पास इसका कोई इलाज नहीं है। मंत्री कभी-कभी होश में रहा करें। कहा-योगी जी या तो अपने मंत्री को होश में लाइए या फिर आप भी वही जवाब दीजिए जो आपके मंत्री यहां बैठकर दे रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गेस्ट हाउस सरकार की संपत्ति है। लेकिन, मंत्री जिस दिन वहां जनता दरबार लगाएंगे इतनी जनता आएगी कि कभी उन्होंने देखी भी नहीं होगी। आजम खां ने कहा कि हम तो चाहते हैं वो आएं और जनता दरबार लगाएं। लेकिन जनता पर गोली न चलाएं, क्योंकि इंसान की जिंदगी बहुत कीमती है। कहा कि मंत्री अगर गोली चलवाएंगे तो पहला सीना उनका होगा। आजम खां ने स्कूलों को लेकर कहा कि मोदी जी, योगी जी और राम नाईक जी, आप स्कूल बंद कराना चाहते हैं तो स्वागत है। लेकिन हम बच्चों को अनपढ़ नहीं रखेंगे। उन्हें सड़कों पर बैठकर पढ़ा लेंगे। कांग्रेसी नेता की  राज्यपाल से शिकायत करने के मुद्दे पर बोले, शिकायत करने वाले घटिया, गंदे और नवाबों की चापलूसी करने वाले हैं। कहा कि भौंकने वाले का काम भौंकना है। अगर भौंकने वाले को पत्थर मारे जाएं तो पूरी जिंदगी इन्हें भगाने में बीत जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें