फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे युवती घायल हो गई। आरोप है कि युवक युवती का अपहरण करना चाहता था। परिजनों ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के घर युवक घुस आया। युवक ने घर में घुसकर युवती पर हमला बोल दिया। उस पर दरांती से वार किए गए जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर ऊपर के कमरे में मौजूद युवती की मां ने आकर उसे बचाया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पड़ोसियों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से अपनी मोटर साइकिल से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंचे अन्य परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में देर रात्रि भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष लव सिरोही ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें