रामपुर। जिले के राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। स्कूल में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार एक करोड़ रुपये देगी। कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत भी फंड जुटाकर मॉडल बनाया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग ने गोरखपुर, रामपुर, झांसी, अयोध्या और प्रयागराज के राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेजों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया है। यहां विद्यार्थियों को रहने खाने, ड्रेस व कॉपी-किताब की सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन व्यवस्थाएं उतनी चुस्त-दुरुस्त नहीं हैं, जितनी मौजूदा प्रतियोगी माहौल के हिसाब से होनी चाहिए।