फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भर्ती में खेल सामने आते ही बिलासपुर सीएचसी में तैनात सुधीर भी गायब

Thu, 28 May 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग में डार्क रूम सहायक की भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला अमर उजाला में ब्रेक होने के बाद संदेह के घेरे में आए कर्मचारी भूमिगत होने लगे हैं। इसी क्रम में रामपुर में बिलासपुर सामुदायिक केंद्र पर कार्यरत सुधार कुमार ने तीन दिनों से ड्यूटी पर आमद दर्ज नहीं कराई है। प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर सीएचसी प्रभारी ने वेतन भुगतान रोकने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

भर्ती में फर्जीवाड़े का यह मामला साल 2016 का है। प्रदेशभर के लिए डार्क रूम सहायकों की भर्ती हुई थी। उस दौरान हुई मनमानी और फर्जीवाड़े के खेल से अमर उजाला की खबरों ने पर्दा हटाया तो सामने आया कि अकेले सुधीर कुमार के नाम से ही भर्ती में कई लोगों को नौकरी का मौका दिया गया था। प्रदेश में रामपुर समेत छह स्थानों पर सुधीर कुमार नाम से तैनाती की बात सामने आई। इनमें पिता के नाम के स्थान पर जय प्रकाश और अन्य कई विवरण तकरीबन एक जैसे थे।
इन खबरों के प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य निदेशालय और अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्तर से तेजी पकड़ी तो जगह-जगह से सुधीर नामक कर्मचारी गायब होने लगे। रामपुर में बिलासपुर सीएचसी के सुधीर की भी पिछले तीन दिनों से ड्यूटी पर न आने की जानकारी मिली है। विभागीय लोगों के मुताबिक यह सुधीर मूल रूप से इटावा निवासी है और वर्ष 2016 से ही बिलासपुर सीएचसी में तैनाती है। मौजूदा स्थिति जानने के बाद सीएचसी प्रभारी स्तर से वरिष्ठ अफसरों को जानकारी भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि वेतन रोकने की प्रक्रिया भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन




00



कोट्स


अखबार के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारी बिलासपुर सीएचसी से अनुपस्थित चल रहा है। विभागीय स्तर पर उसका वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद नियुक्ति और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी -डॉ. पदम सिंह, सीएचसी प्रभारी, बिलासपुर


00



रामपुर के बिलासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सुधीर कुमार के मामले में शासन की ओर से अभी तक कोई पत्र नहीं आया है। पत्र आने के बाद उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. आशु अग्रवाल, एडी हेल्थ, मुरादाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें