फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ज्वैलर्स की दुकान से दिनदहाड़े सोने के आभूषण चोरी

Thu, 28 May 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के सदर बाजार स्थित अवतार ज्वैलर्स पर ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी संजीव कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान अवतार ज्वैलर्स के नाम से है। बुधवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने दुकान खोली थी। कुछ देर बाद दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और सोने के कुंडल देखने लगे। इसी दौरान दो अन्य युवक भी दुकान में आ गए। दुकानदार सभी को आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गया।
आरोप है कि पहले आए युवकों ने बड़ी सफाई से एक जोड़ी सोने के कुंडल और एक नोजपिन चोरी कर ली। इसके बाद सभी युवक दुकानदार को भ्रमित कर मौके से निकल गए। कुछ देर बाद सामान चेक करने पर आभूषण गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज देखने पर युवकों की करतूत कैमरे में कैद मिली।
विज्ञापन

घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में रोष है। सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें