रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो डॉ. नरेश कुमार व प्राचार्य भोजपुर मुरादाबाद ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।
दो दिवसीय क्रीडा समारोह के आखिरी दिन 10000 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अनुज प्रथम, लोकेश यादव द्वितीय, पंकज तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मनमोहन सिंह प्रथम, यशराज सिंह द्वितीय, अरुण कुमार तृतीय व छात्रा वर्ग में सरिता प्रथम, खुशबू द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद छात्र वर्ग में यशराज सिंह प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, अमन तृतीय व छात्रा वर्ग में सरिता प्रथम, खुश्बू द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। गोला प्रक्षेपण छात्र वर्ग में सेंकी सागर प्रथम, प्रेम कुमार द्वितीय, अमन कुमार तृतीय व छात्रा वर्ग मुस्कान प्रथम, करीना द्वितीय, सोफिया सुल्तान तृतीय स्थान पर रहीं। चक्र प्रक्षेपण छात्र वर्ग में सेंकी सागर प्रथम, अमर प्रकाश ज्योति द्वितीय, अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर छात्र वर्ग में यशराज सिंह प्रथम, रोहित दिवाकर द्वितीय, प्रेम कुमार व पंकज तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर प्राध्यापक वर्ग दौड़ में 50 वर्ष से कम डॉ. अमजद खान प्रथम, डॉ. कामिल हुसैन द्वितीय, डॉ. अमीनुद्दीन अंसारी तृतीय व 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. वी के राय प्रथम, डॉ. जहांगीर अहमद खान द्वितीय, डॉ. अब्दुल लतीफ तृतीय स्थान पर रहे। प्राध्यापिका वर्ग में डॉ. वंदना शर्मा प्रथम, डॉ. नेहा नागपाल द्वितीय, डॉ. दीपमाला सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. वी के राय, डॉ. सैयद अब्दुल वाहिद शाह, डॉ. अब्दुल लतीफ आदि मौजूद रहे।