शहरी क्षेत्र की बालिकाओं की जोनल प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दम दिखाया। फर्राटा में अंशिका, पूनम और खशबू अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहीं। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जोनल प्रतियोगिता का रविवार को आखिरी दिन था। आखिरी दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सीनियर वर्ग की बालिकाओं की सौ मीटर रेस खुर्शीद कालेज की अंशिका भटनागर ने जीती। राजकीय बालिका इंटर कालेज किला की सुबहाना खान और राजकीय इंटर कालेज पहाड़ी गेट की हेरिस ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में इसी प्रतियोगिता में खुर्शीद कालेज की पूनम ने बाजी मारी।
राजकीय बालिका इंटर कालेज किला की जानकी और रामलीला कालेज की सुमन सैनी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं की पांच सौ मीटर खुर्शीद कालेज की उजाला, राजकीय बालिका कालेज की लवी सागर और ज्योति ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में लंबी कूद पहाड़ी गेट कालेज की हाजरा ने जीती।
किला की सुबहाना ने दूसरा और हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद किला की समा, वैशाली और मोनिस ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। त्रिकूद प्रतियोगिता हिमानी ने जीती। सुबहाना और मोनिस ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। डेढ़ हजार मीटर दौड़ उजाला ने जीती।
लबी ने दूसरा और स्वाति शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो बुशरा ने जीती। तीन हजार मीटर की वाक चाल पूनम ने जीती। पूजा और ज्योति दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में तीन हजार मीटर दौड़ पूनम ने जीती, रचना दूसरा और कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद कविता, काजल, सुंबुल ने जीती।
ऊंची कूद गरिमा, काजल व सुमन ने जीती। डेढ़ हजार मीटर दौड़ पूजा, रचना, पूनम ने जीती। हैमर थ्रो कर्तिका सक्सेना ने जीती। मेघा सागर ने दूसरा समन ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूयिनर वर्ग में लंबी कूद अंशिका यादव ने जीती। राजकीय बालिका कालेज की नेहा और रामलीला कालेज की नेहा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
ऊंची कूद दीपिका, दिव्या और आकाशा ने जीती। इस मौके पर प्रतियोगिता की संयोजक एवं राजकीय इंटर कालेज पहाड़ी गेट की प्रधानाचार्या जमाल फात्मा, कुलविंदर कौर, कल्पना रावत, कोमल दीप, रेनू देवी, अर्चना, शाने आलम, नाजिम, आसिफ आदि मौजूद रहे।