फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन घायल

Thu, 24 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गई। ई रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मजरा निवासी रामप्रसाद, चमेली देवी, काव्या ई-रिक्शा से मंगलवार की रात करीब आठ बजे नगर के मुख्य चौराहे की ओर जा रहे थे। नैनीताल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गई और वह तीनों घायल हो गए।
घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिये सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मनीराम सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें