फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल घर जा रहे युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक थाना क्षेत्र में पैदल घर जा रहे व्यक्ति को पीछे से आए एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद बाइक छोड़कर मौके से बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की देर रात नगर के हाईवे स्थित ग्राम क्योरार मोड़ पर हुआ। क्योरार गांव निवासी राजेश पांडे (44) मिलक नगर से पैदल अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बरेली दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मिलक थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें