फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ग्राम समाज की भूमि पाटने का आरोप, एएसपी से शिकायत

Wed, 27 May 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम कलरख में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी डालकर कब्जे का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में कहा कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है। गांव के लोग लंबे समय से वहां गोबर और खाद डालते आ रहे हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डालकर उक्त भूमि को पाटना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी अपने मकानों तक रास्ता बनाने के उद्देश्य से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत पहले भी उप जिलाधिकारी सदर और हल्का लेखपाल से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों में विजेंद्र पाल, अशर्फी लाल, रामअवतार और मुनव्वर शाह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें