फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घड़ियाल के भय के कारण नदी पार खेतों पर नही गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। लगभग बारह दिनों से क्षेत्र में घड़ियाल के होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसानों ने घड़ियाल के भय के कारण खेतों पर नदी पार जाना बंद कर दिया है। रविवार को फिर घड़ियाल नदी किनारे आ गया। ग्रामीणों ने दूर से घड़ियाल का सेल्फी भी लिया।
विज्ञापन

रविवार को पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर-मदारपुर घाट पर रामगंगा नदी के किनारे घड़ियाल आ गया। घड़ियाल को करीब से देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मोबाइल से सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, ग्रामीण डर की वह से नदी पार कर खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं। पिछले 12 दिनों से घड़ियाल के होने से क्षेत्र में ग्रामीणों में काफी भय का माहौल है। पूर्व में मतवाली, तेलीपुरा-दिव्या नगला, जटपुरा, बेरुआ, नवाबगंज, घोसीपुरा और खिरका के घाटों पर घड़ियाल को देखने से ग्रामीणों में भय का माहौल देखा गया था। हालांकि, घड़ियाल को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। ग्रामीण नरेश जैन, शक्ति कपूर, महेंद्र कोहली, रामौतार, रामशाह, नौबत, शंकर लाल सागर और पप्पू समेत कई ग्रामीणों ने घड़ियाल को पकड़वाने के लिए मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें