फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का नहीं पढ़ाया निकाह तो शपथ पत्र बनवाकर कर ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। नगर क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन निकाह को राजी हो गए, लेकिन जब शनिवार को आरोपी और पीड़िता ने निकाह पढ़ने की रस्म करनी चाही तो किसी ने उनका निकाह नहीं पढ़ाया। जिस पर दुष्कर्म पीड़िता ने एक शपथ पत्र बनवाकर आरोपी के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन

नगर की एक महिला ने नगर के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया और आरोपी के साथ शादी करने की इच्छा जताई। शुुरुआत में आरोपी युवक के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए लेकिन, जब महिला ने आरोपी युवक से ही शादी की जिद पकड़ ली तो पुलिस ने संभ्रांत लोगों को बीच में डाला। शनिवार दोपहर को पीड़ित महिला और आरोपी के परिजनों में समझौता हो गया। जिसके बाद शनिवार शाम चार बजे निकाह करने का समय तय हो गया। तय समय अनुसार सभी लोग एकत्र हुए। पीड़ित महिला और आरोपी युवक को बैठाकर निकाह की तैयारी शुरू कर दी गई, लेकिन कोई निकाह पढ़ाने के लिए तैयार नहीं हुआ,
जिसके बाद शनिवार देर रात साढ़े सात बजे तहसील कोर्ट में शपथ पत्र के माध्यम से एक वकील ने उनके निकाह की लिखा पढ़त कराई।
लोगों का कहना था कि शरीयत के हिसाब से दोनों पति-पत्नी नहीं हुए हैं। लोगों का कहना है कि शरीयत के अनुसार तलाक के बाद भी धार्मिक रस्में होती हैं जो महिला ने पूरी नहीं की थीं, इस कारण उसका निकाह नहीं पढ़ाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें