स्वार। ग्राम बमना की ग्राम प्रधान एवं प्रशासक के पति मोहम्मद तौफीक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया। उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक सितंबर की बताई जा रही है।
गांव बमना निवासी मोहम्मद तौफीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक सितंबर की सुबह करीब सवा दस बजे टरकपुरी जा रहे थे। जुल्फेकार के खेत के पास पहुंचने पर वहां मौजूद जुल्फेकार और गांव निवासी जाकिर पुत्र शाद अली ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी।
तौफीक के मुताबिक, इसी दौरान कुछ लोग सड़क पर आ गए। लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी वहां से भाग गए।
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि ग्राम बमना निवासी मोहम्मद तौफीक की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद