फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट आफ स्कूल बच्चों को उम्र के अनुसार कक्षा में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलेभर में सात से 14 वर्ष की आयु के 2480 बच्चों ने किन्हीं कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। स्कूल छोड़ने वाले ड्रॉप आउट बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। ऐसे बच्चों को दोबारा कक्षाओं में प्रवेश कराया जाएगा। शारदा अभियान के तहत ड्रॉप आउट बच्चों की शिक्षण सामग्री के लिए 510 रुपये की दर से एसएमसी के खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र 2020-21 में कोरोना संक्रमण काल में शारदा अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग से सर्वे किया गया था। जिसमें सात से 10 वर्ष की आयु के 1631 और 11 से 14 वर्ष की आयु के 849 बच्चे चिह्नित किए गए थे। जिन्होंने किसी वजह से स्कूल छोड़ दिया था। अब इन आउट ऑफ स्कूल बच्चों को उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला कराया। बच्चों को इन्हीं स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें