फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व----- जलाभिषेक करने शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शिवालयों में शिवलिंग के जलाभिषेक करती श्रद्धालुओं की भीड़। गंगाजल और पूजा की थाली लिए जलाभिषेक करने अपनी बारी का इंतजार करते शिव भक्त। शंखनाद और घंटे घड़ियाल की टंकार से गूंजते शिवालय और जयकारों से गूंजता वातावरण। मंदिरों के बाहर तक लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में हुए जलाभिषेक का। दिनभर श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे।
विज्ञापन

भमरौआ स्थित पातालेश्वर मंदिर और पंजाबनगर स्थित ओम नागेश्वर मंदिर में मंगलवार को तड़के से ही जलाभिषेक शुरु कर दिया था। सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दोनों मंदिरों पर उमड़ पड़ी। शाम तक दोनों मंदिरों के बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल और प्रसाद अर्पित कर जलाभिषेक किया। पंजाबनगर और भमरौआ शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ का यह आलम था कि कई-कई घंटे में जलाभिषेक करने की बारी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें