अब्दुल्ला ने कहा कि जमानत कोर्ट देती है, सरकार नहीं। मुख्यमंत्री का बयान विरोधाभासी है। उन्होंने मतदान में हिस्सा लेने पर सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।
सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को लेकर कहा कि डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन अलग-अलग चल रहे हैं। ऐसे में यह ठीक होगा कि भाजपा पहले अपना रुख साफ करे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से मीडिया ने बात की। इस दौरान उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को आजम खां को लेकर दिए गए एक बयान कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं पर भी उन्होंने कहा कि एक तरफ तो गृहमंत्री कहते हैं कि भाजपा न होती, तो क्या आजम खां जेल में होते और दूसरी तरफ वो कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं।
अब्दुल्ला ने कहा कि इससे उनकी स्थिति को खतरा होगा। राज्य सरकार का इन मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। चाहे वो आजम खांं से जुड़े हों या किसी और से, जमानत कोर्ट देती है, सरकार नहीं। मुख्यमंत्री का यह बयान विरोधाभासी है। उन्होंने मतदान में हिस्सा लेने पर सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।