फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: अब्दुल्ला आजम ने बताया पिता आजम खां की जान को खतरा, कहा- कुछ हुआ तो सरकार और जेल प्रशासन होंगे जिम्मेदार

Sun, 16 Jan 2022 10:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

अब्दुल्ला आज़म 23 महीने बाद शनिवार को जेल से रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पिता आजम खां की जान को खतरा बताया है। कहा है कि अगर कुछ ऐसा होता है तो इसके लिए प्रदेश सरकार और जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
जेल से बाहर आए अब्दुल्ला आजम खां - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंचते ही अब्दुल्ला आज़म ने अपने पिता और सपा सांसद आजम खां की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि जितना ज़ुल्म हो सकता था, वो हुआ। आज भी मेरे वालिद (आज़म खां) की जान को खतरा है। उनको कुछ हुआ तो सरकार और जेल प्रशासन ज़िम्मेदार होगा। चित्रकूट जेल में क्या हुआ। यूपी की बाकी जेलों में क्या हो रहा है। सरकार ने इलाज में नौ दिन देरी कराई, क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आज़म बोले कि ये चुनाव अवाम बनाम सरकार होगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। रामपुर वालों की हड्डियां तोड़ने और भैंस और बकरी चोरी के आरोप में जेल भेजने के लिए पुलिस है। पुलिस के इंस्पेक्टर गैंग रेप में पकड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि 8 बाई 10 की कोठरी, जिसमें दो फुट का टॉयलट था, में रहते थे। आज मेरे वालिद (आज़म खान) बेगुनाह बंद हैं एक ऐसे मुकदमे में, जिसमे सात लोग अग्रिम जमानत पर बाहर है। एक अकेले आज़म खान साहब जेल में हैं।

विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर कर रहे शोषण- अब्दुल्ला

अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर शोषण कर रही है। घर तक पर लोग नहीं आ सकते है। कमिश्नर साहब ने मना कर दिया होगा। हमारे साथ जितनी ज़्यादती हो सकती थी हुई। और जो रह गई है वो भी कर लो।

अब्दुल्ला आज़म ने कहा कि जेल से निकला था तो कोई मेरी मोहब्बत में मुझे लेने आता है तो मैं मना नहीं कर सकता। कोई काफिला नही था। कोविड प्रोटोकॉल का कोई उलंघन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मंडल में मौजूदा अधिकारियों के होते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि कहावत है कि डूबती हुई नाव से सब भागते हैं। भाजपा ने उनके साथ जो सुलूक किया है, वो दुनिया जानती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें