फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब 24 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें अब कोर्ट ने मामलों में अगली तारीख 24 सितंबर तय की है। अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भी कोर्ट ने 24 सितंबर की तारीख तय की हुई है। जिसके चलते 24 सितंबर को अब दोनों मामलों में तारीख है।
विज्ञापन

भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है, तो दूसरा लखनऊ से। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें मंगलवार 21 सितंबर को तारीख थी। इस मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही/जिरह की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने अगली तारीख 24 सितंबर तय की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को ही अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भी तारीख तय है। अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में 27 सितंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें