फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआ कीजिए जल्द जेल से बाहर आएं आजम खां : अब्दुल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने विधानसभा चुनाव में सपा की जीत पर लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में हमारी सरकार नहीं आई है, लेकिन दुआ कीजिए जल्द ही हमारी सरकार (आजम खां) जेल से बाहर आएं। हमें सभी पार्टियों से अधिक वोट मिले हैं। ऐसे में जनता के बीच रहकर उनका काम किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि रामपुर के मतदाताओं ने सपा को बड़ी तादाद में वोट दिए हैं। रामपुर में सपा को करीब छह लाख वोट मिले हैं, जो सभी पार्टियों से अधिक है। उन्होंने कहा कि उनके पिता आजम खां का रामपुर के लोगों से जज्बाती रिश्ता है। वह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। अब चुनाव खत्म हो गया है। हम सभी वर्गों के हित के लिए काम करेंगे। रामपुर के विकास को आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे। इस मौके पर सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व विधायक विजय सिंह, बिलासपुर से प्रत्याशी रहे अमरजीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी, आसिम राजा, जमीर खां, केतकी गंगवार, प्रमोद गंगवार, रानू खां, ओमेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें