फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 85 दिन बाद कोरोना के सक्रिय मामले हुए शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण से राहत भरी खबर सामने आई है। जिले में 85 दिन बाद सक्रिय मामले शून्य हो गए हैं। इस लहर में पहला मामला 19 दिसंबर को सामने आया था। इसके बाद सबसे अधिक 2805 मामले जनवरी माह में सामने आए थे, जबकि इस लहर में कुल 2967 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट में जनपद में सक्रिय मामले शून्य दर्शाए गए हैं। जिले में इस लहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 19 दिसंबर को सामने आया था। इसके बाद से कई बार संक्रमितों का आंकड़ा दहाई से नीचे तो पहुंचा लेकिन, शून्य नहीं हो सका था। मंगलवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2967 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक 576 मामले 16 जनवरी को सामने आए थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस लहर में पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं लेकिन, 85 दिन बाद जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मामले शून्य हो गए हैं। जो कि राहत भरी खबर है लेकिन, अब भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही दोबारा कोरोना संक्रमण के शिकंजे को कस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें