फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। अब इस मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही होगी। मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 13 सितंबर (सोमवार) तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। दो जन्म प्रमाण पत्र और दो पैन कार्ड मामले के बाद अब कोर्ट में अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भी आरोप तय हो गए हैं। अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में जुलाई 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मुकदमे में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रक्रिया चल रही है।
मामले में अब्दुल्ला आजम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में डिस्चार्ज एप्लीकेशन दाखिल की थी। इस पर शासकीय अधिवक्ता की ओर से आपत्ति दाखिल की गई और इसके बाद इस पर बहस हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था। मामले में बृहस्पतिवार को भी कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोर्ट में अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में आरोप तय हो गए हैं। अब इस मामले में वादी आकाश सक्सेना की गवाही होगी। कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 13 सितंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें