रामपुर। जिले में डेंगू का एक और नया मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के रवन्ना गांव निवासी नजाकत अली 30 को बुखार आने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। जनपद में अब तक 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
नजाकत अली को बुखार के आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में डेंगू के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू रोगियों के लिए 14 बिस्तरों का एक विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है।
बुखार के लक्षणों वाले मरीजों की निगरानी और जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अब तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 15 लोगोें में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
-
बुखार आने के बाद युवक की जांच कराई गई थी। शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। लोगाें को अपने आसपास साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा शहर से लेकर देहात तक एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है।
- डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ