फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छठ पूजा पर्व नहाय-खाय के साथ हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोक आस्था का पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इस दौरान महिलाओं ने सात्विक भोजन किया और भगवान सूर्य के साथ मां गंगा की आराधना की। इस दौरान शहर के कई इलाकों में लोगों ने घरों में पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

रामपुर में नहाय-खाय परंपरा के साथ छठ पूजन की शुरुआत की गई। श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे और स्नान कर सात्विक भोजन कर विधिवत पूजन किया और सूर्य देव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पांच दिन तक दीपोत्सव के रंग में रंगा शहर अब छठ पूजा के रंग में रंगा नजर आया। नगर में कई स्थानों पर सामूहिक छठ पूजन का आयोजन किया जाता है।
इसमें रजा टेक्सटाइल कॉलोनी, कृष्णा विहार स्थित मंदिर, लोहिया पार्क आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा को जुटते हैं। स्नान के लिए इन पूजा स्थलों पर अस्थायी तालाब बनाए गए हैं तो वहीं पूजा की अन्य तैयारियां भी पूर्ण की गईं। रोशनी से सराबोर पूजा स्थलों पर शाम से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया और नहाय-खाय परंपरा के साथ तीन दिवसीय छठ पूजन की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सात्विक पूजन कर सूर्य देव की अराधना की। इसके बाद रविवार को पूरे दिन श्रद्धालु निर्जला उपवास रखकर शाम को खरना खाएंगे। छठ पूजा सोमवार काे डूबते सूरज और मंगलवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजन किया जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ श्रद्धालु उपवास पूर्ण कर छठ पूजन का समापन करेंगे। बताया जाता है कि इस त्योहार में ठेकुआ, मीठी पूड़ी, खजा आदि बनाए जाते है।
महिलाओं ने लौकी और भात का किया भोजन
नहाय-खाय के साथ भगवान सूर्य और मां गंगा का पूजन-अर्चन करने के साथ महिलाओं ने लौकी भात का सेवन किया और नहाय-खाय की रस्म को पूरा किया। इस दौरान महिलाओं ने सुख-समृद्वि की कामना की।
घाटों को किया गया तैयार
28 अक्तूबर को उषा अर्घ्य देने के लिए अभी से घाटों की तैयारियों को मुकम्मल किया जा रहा है। 28 को महिलाएं अर्घ्य देने के लिए महिलाएं घाटों में उतरेंगी और यहां सूर्य को अर्घ्य देंगी।
बांटा गया लोगों को प्रसाद
नहाय-खाय के साथ लोगों ने भगवान सूर्य और गंगा मैया को भोग लगाया। लोगों ने आस्था और श्रद्धा के अटूट संगम के बीच सभी को वितरित किया गया।
मंदिरों में हुई घाटों की साफ-सफाई
शहर में मंदिरों में घाटों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान छठ घाट पर रंगरोगन किया गया। 28 अक्तूबर को साफ-सफाई होने के बाद महिलाएं यहां इकट्ठा होगी और सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें